जो लिखा है तेरी किस्मत में,
वो देगा जरूर तुझे।
कर यक़ीन बस,
उस पर इतना।
छोड़ सब चिंताएँ
उस पे।
दर पे आये ,उसके जो
हाथ खाली न जाने देता ।
कभी किसी को
देर भली,
किसी को जल्दी है मिलता।
कितना किसको मिलना है,
ये तो उसका कर्म भाग्य कहे।
देता है वो, गर रख यकीन जो
बस इतना उस पर विश्वास करें
प्रियंका"श्री"
29/12/18