Showing posts with label #फादर डे #father day #पापा. Show all posts
Showing posts with label #फादर डे #father day #पापा. Show all posts

Saturday, June 20, 2020

मेरे पापा

फौलादी सा सीना रखे
कभी न जो थमते रहते
चलते रहते चलते रहते
वो है देखो पापा मेरे

आसमान की ओर है देखना
जिन्होंने मुझको है सिखलाया
शेर हूँ मैं उनका ,इन्होंने मुझको
 है बतलाया।
डर की आँखों में आँखों को
डाले जो है हरदम रहते
वो है देखो पापा मेरे


जीवन की मुश्किल में रुकना
जिन्होंने मुझको न सिखलाया
नदियों सा कैसा है बहना ,
पर्वत सा कैसे है रहना
उन्होंने मुझको है बतलाया

मुझमे सिमटी उनकी पूरी दुनियां
 यही बस हमेसा कहते रहते
करते कैसे स्वमं की रक्षा
बतलाते है ये पापा मेरे

मेहनत करना, सब्र है धरना
सपनों को कैसे है पूरा करना
टेढ़े-मेढ़े और धूमिल रस्तों पर
बिना रुके कैसे बढ़ते जाना
मेरी प्रेरणा, मेरे साहस
पापा मेरे 
सदा साथ ही रहते

कभी नहीं कहता मैं
सदा चुप ही रहता मैं
बस आज कहूँगा यही बात
पापा मेरे आप हो मेरी सौगात।
प्रियंका"Meearnat(मीरांत)"
20/6/20


कविता

जब जब सोचा   आखिरी है इम्तिहान अब ।  मुस्कुराकर मालिक ने कहा   खाली जो है  बैठा  दिमाग उसका शैतान है उठ चल , लगा दिमाग के घोड़े कस ले चंचल म...