Wednesday, March 7, 2018

गुजरे पल

एक हसीन पल था,
जिसे उस वक़्त से,
चुराया था मैंने,
जिस वक्त ने ,
जीना सिखाया था मुझे।

उस वक़्त के,
न जाने कितनें पलों को ,
समेट कर रखा था
मैंने , कुछ इस तरह,
मानो ,उन चित्रों को अपने ह्रदय
में चित्रित कर रखा हो मैंने।
 
जब-जब वो चित्र मेरी,
आंखों के समझ आते थे,
दिल में खुशी,
आंखों में नमी दे जाते थे,
वो हर पल अनमोल था,
मेरे लिए ,जो मुझे सदा,
मेरा अपना गुजरा हुया,
कल दिखलाते थे।

उन पलों को जिया था मैंने,
उन पलों से सीखा था मैंने,
मेरे आने वाले कल का आधार
थे ,वो पल
इसलिए मुझे बहुत खास थे, वो पल।
                  प्रियंका "श्री"
                  7/3/18

        

5 comments:

  1. बहुत सुंदर आदरणिया अनुजा

    ReplyDelete
  2. धन्यवाद रंगराज जी

    ReplyDelete
  3. दिल को छूती रचना
    कोमल भाव लिये सुंदर यादों का सफर।
    बेहतरीन।

    ReplyDelete

कविता

जब जब सोचा   आखिरी है इम्तिहान अब ।  मुस्कुराकर मालिक ने कहा   खाली जो है  बैठा  दिमाग उसका शैतान है उठ चल , लगा दिमाग के घोड़े कस ले चंचल म...