इंसानी गुडिया नहीं
रखा और रख छोड़ दिया
जाने के बाद लौट आना,
आकार जाना गलत था
ये बताना,
बता बता कर फिर करीब आना
ये सही नहीं
मैं कोई बचपन की गुड़िया नही
खेल कर फेंक दिया
मन भर कर खेल लिया
महीनो सालों सुद न ली
जब आई फिर याद तो
लताश ज़ारी की
मिली कहीं जब दबी कुचली
कपड़ो को झाड़ा साफ किया
मन भर तक खेल लिया
जीती हुई इंसान हूं मैं
भावों का भंडार हूं मैं
तुम्हारा मन पसंद खिलौना नही
जिसे जब चाहा खेला
जब चाहा छोड़ दिया
इंसानी गुडिया नहीं
रखा और रख कर छोड़ दिया।।
HHossana
16/8/23