Friday, February 26, 2021

कविता

भटक गए है कुछ रास्ते मेरे
तलाश ज़ारी है इस घनी आबादी में
हर तरफ जहां दिखता है अंधेरा मुझे
फूटती है रोशनी की किरण उस चारदीवारी में
आसान नहीं होता भूल जाना किसी को
फिर चाहे दुनियां बना क्यों न ले 
वक़्त को मलहम
आता नहीं बिता वक़्त यहां ,जहां रहते है लोग
अपनी होशियारी में
तजुर्बा बहुत हो चुका है इस दुनियादारी का मुझे
तभी रहते दूर है हम अब कीमतों के बाजारों में
यकीन बस इतना है कि मिलना लिखा है मेरा
उससे
चुना है जिसे किस्मत के कारीगरों ने।।
                                मीरांत

6 comments:

  1. जी नमस्ते ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शनिवार (२७-०२-२०२१) को 'नर हो न निराश करो मन को' (चर्चा अंक- ३९९०) पर भी होगी।

    आप भी सादर आमंत्रित है।
    --
    अनीता सैनी

    ReplyDelete
  2. बहुत ही उम्दा भावाभिव्यक्ति

    ReplyDelete
  3. बहुत अच्छी रचना
    बधाई

    आग्रह है मेरे ब्लॉग को भी फॉलो करें

    ReplyDelete
  4. बहुत उम्दा सृजन।

    ReplyDelete

कविता

जब जब सोचा   आखिरी है इम्तिहान अब ।  मुस्कुराकर मालिक ने कहा   खाली जो है  बैठा  दिमाग उसका शैतान है उठ चल , लगा दिमाग के घोड़े कस ले चंचल म...